एन आई एन
पिथौरागढ़। शराबी वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। अस्कोट क्षेत्र के अंतर्गत थाना अध्यक्ष सुरेश कंबोज ने वाहन चेकिंग के दौरान हरीश सिंह निवासी अजेड़ा को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा। वाहन को सीज कर दिया गया है।
डीडीहाट क्षेत्र के अंतर्गत कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय जोशी ने शराब पीकर नो एंट्री में वाहन दौड़ा रहे नरेंद्र बसेड़ा निवासी घोरपट्टा को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के वाहन सीज कर दिए गए हैं। जिले भर में ट्रैफिक नियम और मिशन मर्यादा का उल्लंघन करने पर 88 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।