05-Sep-2025

पिथौरागढ़। नगर के पांडेगांव की प्रतिभाशाली बेटी भूमिका पाण्डेय को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक और सामाजिक सेवाओं के लिए श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान 2025 से नवाजा गया है। भूमिका मल्लिकार्जुन स्कूल में बतौर पुस्तकालयाध्यक्ष कार्यरत रहते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देती रही थी। उनकी रचनात्मक सोच और समर्पण ने न केवल विद्यार्थियों, बल्कि पूरे क्षेत्र को प्रेरित किया। इन्हीं कार्यों के चलते अंतर्राष्ट्रीय बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति—जो इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड और हावर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है—के संस्थापक, अंतर्राष्ट्रीय कवि बादल बाजपुरी ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।

वर्तमान में भूमिका न्यूज़ इंडो नेपाल में संवाददाता के रूप में अपनी सेवाएँ दे रही हैं। उनके इस बहुमूल्य योगदान पर क्षेत्र के लोगों ने गर्व प्रकट करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। यह सम्मान न सिर्फ भूमिका की उपलब्धियों का प्रतीक है, बल्कि यह पूरे जनपद के लिए गौरव का क्षण है।



Share on Facebook Share on WhatsApp