02-Jan-2026

एन आई एन

 

पिथौरागढ़। पुलिस की ट्रैफिक  सुधार व्यवस्था शुक्रवार को नगर में तार तार हो गई। सिल्थाम से बैंक रोड में एक वाहन नो एंट्री में घुस गया जिससे घंटाकरण से सिल्थाम तक सैकड़ो वाहनों का जाम लग गया। जाम के चलते पैदल चलने वालों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 

पिछले कुछ दिनों से नगर की यातायात व्यवस्था बुरी तरह चरमराई हुई है। बीती सांय ऐंचोली क्षेत्र में एक तेज रफ्तार वाहन चालक ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



Share on Facebook Share on WhatsApp