एन आई एन
पिथौरागढ़। गुरुवार को कोतवाली के उपनिरीक्षक हीरा सिंह डांगी ने आनंद सिंह थापा निवासी घंटाकरण के आवास पर पहुंचकर उसका वाहन कुर्क कर लिया।
आनंद सिंह न्यायालय के आदेश के बाद भी अपनी पत्नी को भरण पोषण की निर्धारित धनराशि नहीं दे रहा था। जिस पर न्यायालय ने उसके विरुद्ध कुर्की वारंट जारी किया था। इस आदेश पर आज वाहन की कुर्की कराई गई।