एन आई एन

 

पिथौरागढ़। उत्तराखंड पारंपरिक उत्थान समिति के अध्यक्ष राम सिंह ने आज रावल गांव में जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किये। इस अवसर पर ग्राम प्रधान नीमा बिष्ट, सामाजिक कार्यकर्ता गिरीश जोशी , दिलीप सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे। 

गांव के युवाओं ने कहा कि राष्ट्रीय दलों ने उत्तराखंड के युवाओं के साथ छल किया है। युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। जंगली जानवर किसानों की उपज खराब कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस और भाजपा इस दिशा में कुछ नहीं कर पाई हैं। युवाओं ने कहा कि अब क्षेत्रीय पार्टी उत्तराखंड क्रांति दल को मजबूत करने का कार्य करेंगे।



Share on Facebook Share on WhatsApp