30-Dec-2025

एन आई एन

पिथौरागढ़। आठवीं जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पिथौरागढ़ जिले की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन कर चैंपियनशिप अपने नाम की। प्रतियोगिता में माया गोदावरी, रिया टोलिया, रिया जोशी और दिया ने स्वर्ण पदक जीता। अनुष्का और अंशिका को रजत पदक मिला। दीपिका, अलीशा, भूमि, सलोनी और कृष्णा ने कांस्य पदक जीते।

यह सभी बालिकाएं छात्रावास के प्रशिक्षक कैप्टन देवी चंद और सुनीता मेहता से प्रशिक्षण ले रही है। प्रतियोगिता में अनुष्का आर्य को बेस्ट चैलेंजर बॉक्सर का खिताब भी मिला। जिला खेल अधिकारी अनूप बिष्ट, बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष कमल पुनेड़ा ने विजयी बालिकाओं को बधाई दी है।



Share on Facebook Share on WhatsApp