एन आई एन
पिथौरागढ़ में थर्टी फर्स्ट आयोजन के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने रणनीति तैयार कर ली है। यातायात अग्निशमन के अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
उन्होंने बताया कि पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों के साथ लगातार बैठकर की जा रही है और उन्हें एसओपी की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई होगी।