एन आई एन
पिथौरागढ़ नगर निगम के पार्षदों ने नगर निगम में स्थाई नगर आयुक्त की तैनाती की मांग की है। पार्षदों ने आज इस संबंध में जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। जिसमें कहा गया है कि स्थाई नगर आयुक्त नहीं होने से नगर के विभिन्न कार्यों में दिक्कत आ रही है।
स्थाई नगर आयुक्त के साथ ही नगर निगम में रिक्त पड़े कर्मचारियों के पद भी भरे जाने की मांग उठाई गई। ज्ञापन भेजने वालों में सुशील खत्री, राहुल लुंठी, त्रिलोक महर, अनिल जोशी, कमलेश जोशी, रविंद्र सिंह बिष्ट समेत तमाम पार्षद शामिल रहे।