29-Dec-2025

एन आई एन

 

पिथौरागढ़। मनरेगा योजना का नाम और क्रियान्वयन बदले जाने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज धारचूला में जिला अध्यक्ष मनोहर टोलिया की अगुवाई और विधायक प्रतिनिधि नृप सिंह के संचालन में धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मनमाने ढंग से किए गए बदलाव को स्वीकार नहीं किया जाएगा। 

धरना प्रदर्शन करने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र थापा, महिला जिला अध्यक्ष नंदा बिष्ट, प्रेमा कुटियाल, राम सिंह रोकाया, गोरीछाल ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र धर्मशक्तू, नगर अध्यक्ष अश्वनी नपच्याल ,अभिषेक धामी, बलवंत गुंज्याल, सुंदर जौहरी आदि मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp