29-Dec-2025

एन आई एन

पिथौरागढ़। मनरेगा का नाम और कार्यशैली बदलने को लेकर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भंडारी गांव, रजवार की तोक सूनी में धरना प्रदर्शन किया। ब्लॉक अध्यक्ष कमलदीप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कृषि मंत्री शिवराज सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कमलदीप ने कहा कि मनरेगा को समाप्त कर केंद्र सरकार गांधी के विचार और सोच को खत्म नहीं कर सकती। मनरेगा नाम से भारत की जनता का भावनात्मक जुड़ाव है इसमें किसी तरह का बदलाव स्वीकार नहीं होगा। प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस नेता अशोक कुमार, मेहर सिंह कठायत, जितेश खनका, त्रिभुवन लेखक, गोविंद राम, नकुल कुमार, ललित पुजारा, राहुल कुमार, पंकज कुमार, सहदेव कुमार आदि शामिल रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp