एन आई एन

 

पिथौरागढ़। राष्ट्रीय हिंदू संगठन का साप्ताहिक समागम रविवार को संपन्न हुआ। बैठक में गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने, गोहत्या बंद करने, धर्मांतरण बंद करने को लेकर राजस्थान से आए संत समाज का भव्य स्वागत करने का निर्णय लिया गया। साथ ही संगठन को सशक्त बनाने पर भी चर्चा की गई। 

अगले रविवार से कार्यकर्ता प्रवास पर जाएंगे और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ेंगे। बैठक में जिला उपाध्यक्ष हेमंत सिंह बोरा, कुमाऊँ मंडल प्रभारी शेर सिंह धामी, पवन नाथ बजरंगी, राजेंद्र सिंह नेगी, मनोज भट्ट , प्रकाश राम, मनोज कोहली आदि मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp