27-Dec-2025

एन आई एन

 

बेरीनाग । प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल बेरीनाग के चुनाव शनिवार को कराए गए। अध्यक्ष के प्रत्याशी राजेश रावत को 345 मत ओर विनोद पाठक को 189 मत मिले। राजेश रावत 156 वोट से विजय रहा। वही कोषाध्यक्ष पद पर गणेश सिंह रावल और पुष्कर सिंह मैदान में थे। गणेश रावल 54 वोट से चुनाव जीता। उपाध्यक्ष कमल खाती, महिला उपाध्यक्ष पायल खम्पा, महासचिव अमित सस्ते, उप सचिव भगवान कार्की पूर्व में निर्विरोध चुने गये थे। 

चुनाव सम्पन्न कराने में चुनाव अधिकारी महेश पंत, कमलेश पंत, बलवंत धानिक, कैलाश चन्याल, कृपाल रौतेला, दीपक कालाकोटी, इन्द्र सिंह धानिक, दीपक बोरा, पंकज कार्की, देव सिंह गैड़ा, सुमित गोयल ने सहयोग दिया। देर शाम विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने बाजार में विजय जुलूस निकाला। जिला व्यापार संघ के जिलाध्यक्ष जनक जोशी, महामंत्री नवल रावल, संगठन मंत्री हेम पंत ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिये।



Share on Facebook Share on WhatsApp