एन आई एन

 

पिथौरागढ़। गणाई क्षेत्र में लंबे समय से आवारा पशुओं से परेशान लोगों ने आज पशुओं को वाहन से जिला मुख्यालय स्थित गौसदन भिजवा दिया। 

पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंदन वाणी, सामाजिक कार्यकर्ता भगवत वर्मा, संजय डसीला के प्रयासों से आवारा जानवरों को बमुश्किल गाड़ी में चढ़ाया गया। इसके बाद उन्हें मुख्यालय भेज दिया गया। क्षेत्र वासियों ने इस समस्या के समाधान के लिए चंदन वाणी का आभार जताया है। चंदन वाणी जानवरों को लेकर खुद पिथौरागढ़ पहुंचे हैं।



Share on Facebook Share on WhatsApp