एन आई एन

 

पिथौरागढ़। बनकोट जीआईसी खेल मैदान में आज क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। चेतन क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व विधायक मीना गंगोला ने किया। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला जीआईसी बनकोट और बाबा 11 बी की टीमों के बीच खेला गया। 

बाबा 11 बी की टीम ने पहले खेलते हुए 12 ओवर में 82 रन बनाए। जवाब में जीआईसी की टीम मात्र 72 रन ही बना सकी। शुभारंभ अवसर पर कमेटी अध्यक्ष गुलशन बनकोटी, अभिषेक बनकोटी, लक्ष्मण बनकोटी, मनीष बनकोटी, ग्राम प्रधान गौरव बनकोटी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp