एन आई एन
पिथौरागढ़। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गंगोलीहाट ने मनोज टम्टा प्रदेश उपाध्यक्ष अoजाo प्रकोष्ठ के नेतृत्व में अंकिता भंण्डारी के हत्यारों को सजा दिलाने और सीबीआई जाँच कराने की माँग को लेकर नगर में नारेबाज़ी करते हुए जलूस निकाला तथा मुख्य चौराहे में इस हत्याकांड के दोषी दुष्यंत कुमार गौतम व भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया ।
पुतला दहन करने वालों में हयात सिंह बोरा पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ,मोहन बोरा जिला प्रवक्ता, गणेश रावल प्रदेश उपाध्यक्ष पंचायत प्रकोष्ठ, सुरेश पण्डा जिला महामंत्री, दीपक धानिक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष यूथ कांग्रेस , विक्की गंगोला ब्लॉक उपाध्यक्ष ,राकेश कुमार, मनीष बिष्ट प्रदेश उपाध्यक्ष आईटी सेल, भगवती पंत , दीपक पंत, भूपाल सिह सुगडा, रफाकत अली ,खीम सिंह ,जुनैद जिद्दी ,नदीम अहमद ,पी एल शाह ,अक्षय कुमार, आदित्य कुमार , दीपक बोरा , विशाल , आकाश आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।