एन आई एन
पिथौरागढ़। प्रत्येक माह के दूसरे वृहस्पतिवार को विकास खंडों में किसान दिवस का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी ने बताया कि किसान दिवस की विधिवत शुरुआत 29 दिसंबर को केंद्रीय कृषि मंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री, चमोली जिले में करेंगे।
कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सभी विकास खंडों में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान दिवस आयोजन का उद्देश्य किसानों की समस्याओं का समाधान करने के साथ ही उन्हें वैज्ञानिक और तकनीकी जानकारी देना है।