26-Dec-2025

एन आई एन 

पिथौरागढ़ में यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए आज जिले भर में अभियान चलाया गया। 

अभियान के दौरान बिना हेलमेट के वाहन चलाने पर 20, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने पर एक, क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर एक, और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर 43 वाहनों का चालान किया गया। नियमों का गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर पांच वाहन सीज किए गए। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने कहा है कि अभियान लगातार जारी रहेगा।



Share on Facebook Share on WhatsApp