एन आई एन

 

पिथौरागढ़। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जीवनकाल पर आज नगर निगम सभागार में चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि दर्जा मंत्री गणेश भंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद ने किया। प्रदर्शनी के माध्यम से पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन पर प्रकाश डाला गया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष उमेश महर ने की। कार्यक्रम के सहसंयोजक कृपाल वल्दिया थे। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री दीपिका बोहरा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत, महामंत्री इंद्र लुंठी, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार, दीपक लोहिया आदि मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp