एन आई एन

 

पिथौरागढ़। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज गुरु गोविंद सिंह के पुत्र बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की स्मृति में वीर बाल दिवस मनाया। कार्यकर्ताओं ने कैंट क्षेत्र में स्थित गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर दोनों का नमन किया। 

महामंत्री इंद्र सिंह लुंठी की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में दर्जा मंत्री गणेश भंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, भाजपा प्रदेश मंत्री दीपिका बोहरा,  जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार, महेश पाठक, भाजयुमो जिला अध्यक्ष दीपक लोहिया, मीडिया प्रभारी कवींद्र शाह आदि मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp