एन आई एन

 

पिथौरागढ़। 22 से 24 दिसंबर तक अल्मोड़ा में आयोजित सांसद खेल महोत्सव की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर चैंपियनशिप जीती। बालक वर्ग में पारस, हर्षित, नीरज और गौरव ने स्वर्ण पदक जीते। दक्ष, कार्तिक और सुजीत ने रजत पदक अपने नाम किया। 

सब जूनियर बालक वर्ग में ललित, साहिल, प्रशांत और अभिषेक को स्वर्ण पदक मिला। प्रियांशु और मनोज ने रजत पदक जीते। ललित सिंह ने बेस्ट बॉक्सर और मनोज ने बेस्ट लूजर का किताब हासिल किया। नीरज चंद बेस्ट बॉक्सर घोषित किए गए। इस शानदार उपलब्धि पर खेल अधिकारी अनूप बिष्ट, जिला बॉक्सिंग संघ अध्यक्ष कमल पुनेड़ा सहित तमाम लोगों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी है।



Share on Facebook Share on WhatsApp