एन आई एन

 

पिथौरागढ़। बेरीनाग क्षेत्र से 21 दिसंबर को लापता हुई महिला को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर से बरामद कर लिया है। परिजनों ने इसकी रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई थी। 

उप निरीक्षक भुवन चंद्र पांडे ने सर्विलांस के सहयोग और सुराग लगाकर महिला के गौतम बुद्ध नगर में होने का पता लगाया। महिला को बरामद कर लिया गया है। मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।



Share on Facebook Share on WhatsApp