एन आई एन

 

पिथौरागढ़। मुनस्यारी तहसील के ढीलम गांव में भालू दिखाई देने से ग्रामीण दहशत में हैं। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विक्रम दानू ने कहा है कि ढीलम गांव से बड़ी संख्या में विद्यार्थी पढ़ने के लिए इंटर कॉलेज उच्छैती जाते हैं। 

स्कूल जाने वाले मार्ग के चारों ओर जंगल है और इसी जंगल में भालू दिख रहा है। उन्होंने क्षेत्र वासियों की सुरक्षा के लिए अविलंब प्रबंध किए जाने की मांग करते हुए कहा है कि क्षेत्र में कोई घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी वन विभाग की होगी।



Share on Facebook Share on WhatsApp