एन आई एन
पिथौरागढ़! में पूर्व सैनिक संगठन ने आज जिले के नवनियुक्त सैन्य अधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगाई ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने पूर्व सैनिक संगठन की इस पहल की भरपूर सराहना की। संगठन के अध्यक्ष मयूख भट्ट ने मुख्य अतिथि और सेना के नवनियुक्त अधिकारियों और उनके परिजनों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में शामिल फ्लाइंग ऑफिसर अंजू पांडे, लेफ्टिनेंट अजय भट्ट, लेफ्टिनेंट पंकज पानू, लेफ्टिनेंट राकेश धामी, लेफ्टिनेंट रजनीश उप्रेती, लेफ्टिनेंट सौरव भंडारी के साथ एयरफोर्स में चयनित रजत उपाध्याय हाल ही में सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर महेश पांडे, पूर्व सैनिक संगठन के गोपाल सिंह बोहरा को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा शहीद हरीश कापड़ी की पुण्यतिथि पर रक्तदान करने वाले निर्मल नगरकोट, हरीश नगरकोटी, मनोज सिंह बिष्ट, प्रवेश नगरकोटी , प्रकाश नगरकोटी, पार्षद शैरिन नगरकोटी को भी सम्मानित किया गया। नवनियुक्त अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा किये। कार्यक्रम में तमाम पूर्व सैनिक मौजूद रहे। संचालन सूबेदार मेजर रमेश सिंह महर ने किया।