एन आई एन

 

पिथौरागढ़। बेरोजगार फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने उपकेंद्रों में समाप्त किए गए 391 पदों को पुनर्जीवित करने की मांग की है। संगठन ने कहा है कि इससे दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य सुविधा बेहतर होगी। 

संगठन के अध्यक्ष भरत कुमार की अगुवाई में आज भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी और जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को इस मांग का ज्ञापन प्रेषित किया गया।



Share on Facebook Share on WhatsApp