एन आई एन
पिथौरागढ़। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय और विशेष शिक्षा संकाय के तत्वाधान में आज एक विश्वविद्यालय एक शोध योजना के अंतर्गत दिव्यांगजनों, वंचित वर्ग को उच्च शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। शुभारंभ परिसर के निदेशक हेमचंद्र पांडे ने किया। उन्होंने आवंटित शोध योजना के लिए आंगनबाड़ी कार्यकतियों से सहयोग की अपेक्षा की।
संचालन करते हुए क्षेत्रीय निदेशक भास्कर चंद्र जोशी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय को दिव्यांगजनों हेतु उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करने के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार भी मिल चुका है। डॉ भावना धौनी ने कार्यशाला के माध्यम से दिव्यांगजनों हेतु शोध की उपयोगिता, दिव्यांगता के कारण पुनर्वास आदि के बारे में बताया।