एन आई एन

 

पिथौरागढ़। सीमांत जिले पिथौरागढ़ के युवा राहुल सिंह बिष्ट भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए है। उनके पिता महिमन सिंह बिष्ट भारतीय सेना में सूबेदार मेजर के पद पर कार्यरत हैं। उनके दादा स्वर्गीय मोहन सिंह बिष्ट भी भारतीय सेना में तैनात रहे। 

मूल रूप से नैनी सैनी क्षेत्र के पाभै गांव के रहने वाले राहुल सिंह का परिवार इस समय देहरादून क्लेमेंट टाउन में रहता है। उन्होंने 5 वीं तक की शिक्षा मल्लिकार्जुन स्कूल से ली और आगे की पढ़ाई देहरादून से की। उनकी इस सफलता से उनके गांव में खुशी की लहर है। तमाम लोगों ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी है।



Share on Facebook Share on WhatsApp