18-Dec-2025

एन आई एन 

पिथौरागढ़। पुलिस का मिशन मर्यादा अभियान जारी है। गुरुवार को डीडीहाट कोतवाली के निरीक्षक संजय जोशी ने शराब पीकर वाहन चला रहे पवन सिंह कन्याल और नरेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया।

डीडीहाट टैक्सी स्टैंड में शराब के नशे में उत्पात मचा रहे त्रिभुवन सिंह मेहता को भी हिरासत में  ले लिया गया। जाजरदेवल थाना क्षेत्र के अंतर्गत थाना परिसर में उत्पात मचा रहे रमेश राम को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिलेभर में यातायात नियम और मिशन मर्यादा का उल्लंघन करने पर 53 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।



Share on Facebook Share on WhatsApp