एन आई एन
पिथौरागढ़! पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने बुधवार को अपराध गोष्ठी और मासिक सम्मेलन का आयोजन किया। उन्होंने उपनिरीक्षक कमलेश जोशी, हेड कांस्टेबल हेमचंद्र सिंह को बेस्ट एम्पलाई ऑफ़ द मंथ का खिताब दिया। इसके अलावा कई अन्य कर्मचारियों को सराहनीय कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारी कर्मचारियों की व्यक्तिगत और विभागीय समस्याओं का समाधान किया। उन्होंने विभिन्न अभियानों की समीक्षा की और इन्हें पूरी तेजी के साथ चलाने के निर्देश दिए। गोष्ठी में पुलिस क्षेत्र अधिकारी गोविंद बल्लभ जोशी, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी राकेश चंद्र, प्रतिसार निरीक्षक नरेश चंद्र जखमोला आदि उपस्थित रहे।