एन आई एन
पिथौरागढ़। सैन्य पृष्ठभूमि के पंकज सिंह पानू पासिंग आउट परेड के बाद सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। जनरल बी जोशी पब्लिक स्कूल के छात्र रहे पंकज के पिता लक्ष्मण सिंह पानू भी सेना में कार्यरत है। माता शांति देवी गृहणी है। उनके दादा मानसिंह पानू भी सेना में रहे।
चाचा त्रिभुवन सिंह भी सेना से सेवानिवृत है। माला झूला गांव के रहने वाले पंकज के गांव में इस समय जश्न का माहौल है। वर्तमान में उनका परिवार बिण में रहता है। उनकी सफलता पर तमाम लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।