एन आई एन

पिथौरागढ़। दो रोज पूर्व धारचूला के निगालपानी में अपने वाहन से साइकिल को टक्कर मारने वाले वाहन चालक भागीरथ सिंह ठगुन्ना को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में साइकिल सवार बालक  की मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के वक्त बालक साइकिल से ट्यूशन पढ़ने जा रहा था। इस मामले में बालक के पिता पुष्कर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Pithoragarh व Uttarakhand की NEWS देखने के लिए Channel Subscribe करें। @newsindonepal
https://www.youtube.com/@newsindonepal

 







Share on Facebook Share on WhatsApp