डिप्टी कलेक्टर आशीष बने मुनस्यारी के एसडीएम
एन आई एन
पिथौरागढ़। उत्तराखंड शासन के आदेश के अनुपालन में जनपद पिथौरागढ़ में प्रशासनिक व्यवस्था में आंशिक बदलाव किया गया है। राज्य सिविल सेवा के प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर आशीष जोशी द्वारा निर्धारित व्यावसायिक प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत उनकी तैनाती से संबंधित आदेश जारी किए गए हैं। जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगाई द्वारा जारी आदेश के अनुसार आशीष जोशी, डिप्टी कलेक्टर को उप जिलाधिकारी मुनस्यारी के पद पर तैनात करते हुए उप जिलाधिकारी बेरीनाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
इसके साथ ही उप जिलाधिकारी डीडीहाट एवं गंगोलीहाट को उप जिलाधिकारी बेरीनाग के अतिरिक्त प्रभार से अवमुक्त किया गया है।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। यह प्रशासनिक निर्णय जिले में कार्य व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने की दृष्टि से लिया गया है।