एन आई एन
पिथौरागढ़। राजस्व निरीक्षक, उप निरीक्षक और राजस्व सेवकों का वार्षिक अधिवेशन आज नगर निगम सभागार में संपन्न हुआ। अधिवेशन के पहले सत्र में कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई और समाधान के लिए एकजुट होकर जरूरी कदम उठाने का निर्णय लिया गया।
दूसरे सत्र में कार्यकारिणी का गठन हुआ, जिसमें मनीषा बिष्ट पंवार को अध्यक्ष, दीपक सलोनी को उपाध्यक्ष, मदन मोहन जोशी को महासचिव, जीनत अंसारी को महिला उपाध्यक्ष , उमेश प्रसाद को सचिव, प्रकाश पांडे को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा हिमांशु नेगी को मीडिया प्रभारी, मनीष पुरोहित और निर्मल पंत को लेखा निरीक्षक, हेमंत कुमार को संगठन मंत्री, गोपाल डीनिया और प्रकाश जोशी को संरक्षक का दायित्व दिया गया।