एन आई एन

 

पिथौरागढ़। अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। शुक्रवार को कोतवाली के अपर उप निरीक्षक कुबेर सिंह ने लाश घर रोड पर ढाबे में शराब परोसने वाले महेंद्र सिंह निवासी खती गांव को गिरफ्तार कर लिया। 

वहीं डीडीहाट में पुलिस ने शराब पीकर वाहन चला रहे प्रदीप सिंह को गिरफ्तार करने के साथ ही उसका वाहन सीज कर दिया। जिलेभर में ट्रैफिक नियम और मिशन मर्यादा का उल्लंघन करने पर 79 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।



Share on Facebook Share on WhatsApp