एन आई एन पिथौरागढ़। भवन एवं अन्य सन्ननिर्माण कर्मकार कल्याण संघ के अध्यक्ष प्रेम राम ने सुजाता देवी को डीडीहाट नगर का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने उम्मीद की है कि सुजाता मजदूरों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएंगी और संगठन को मजबूत करेंगी।

वही पिथौरागढ़ के भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण संघ के धारचूला ब्लॉक का नया अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है। कार्यालय आदेश के अनुसार सुरेंद्र सिंह बिष्ट को संघ का अध्यक्ष बनाया गया है।



Share on Facebook Share on WhatsApp