एन आई एन

 

पिथौरागढ़ ज़िले के क्वारबन बेलतडी सड़क में पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। विधायक मयूख महर सहित दर्जनों ग्रामीण धरने पर बैठे। पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष मयूख भट्ट के नेतृत्व में पहुंचे पूर्व सैनिकों ने आंदोलन को अपना समर्थन दिया। 

आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रशासन उनके आंदोलन को दबाने के लिए धरना स्थल पर तेल और पानी डाल रहा है ताकि लोग धरना स्थल पर न बैठ सकें। ग्रामीणों ने कहा कि पुल निर्माण शुरू नहीं किए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान रेनू भट्ट, सुधा सौन, राजकुमार,  फकीर सिंह, अशोक भट्ट समेत तमाम ग्रामीण व पूर्व सैनिक मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp