एन आई एन

 

पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल धारचूला और कनालीछीना पार्किंग को लेकर कार्रवाई तेज हो गई है। 

जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगाई के निर्देश पर आज अपर जिला अधिकारी योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस उपाधीक्षक कुंवर सिंह रावत, सहायक अभियंता आशीष लोहनी, दीपक शर्मा, जगदीश चंद्र जोशी, तहसीलदार धारचूला राम प्रसाद, अधिशासी अधिकारी सौरभ त्रिपाठी की टीम ने पार्किंग निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। टीम जल्द ही अपनी रिपोर्ट जिला अधिकारी को सौंपेगी।



Share on Facebook Share on WhatsApp