09-Dec-2025

एन आई एन

 

पिथौरागढ़।  टिप्पर के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल  कंथगांव निवासी जितेंद्र मेहता की मदद के लिए आज अमन फाउंडेशन ने उनकी माता को दवाओं के लिए 5100 की नगद धनराशि प्रदान की। 

मिली जानकारी के अनुसार जितेंद्र हाल ही में बरेली के राम मूर्ति अस्पताल से उपचार करा कर घर लौटे। अमन फाउंडेशन ने जितेंद्र की मदद के लिए पिथौरागढ़ के लोगों से मदद जुटाई थी। जितेंद्र अब ऑपरेशन करा कर घर आ गए हैं। परिजनों ने अमन फाउंडेशन और पिथौरागढ़ के लोगों का आभार जताया है।



Share on Facebook Share on WhatsApp