एन आई एन

 

पिथौरागढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता बेरीनाग नगर की खितौली बस्ती में घर-घर पहुंचे। राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रम में लोगों से पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य आदि को लेकर चर्चा की गई। 

इस दौरान लोगों को संघ के 100 वर्ष पूरे होने के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम में जिला प्रचारक गणेश, गोविंद खाती, विमलेश पंत, निखिल पंत, धीरज रौतेला, आदि मौजूद रहे, इस दौरान भारत माता चिन्ह के पत्रक भी बांटे गये।



Share on Facebook Share on WhatsApp