08-Dec-2025

पिथौरागढ़ गोवा में हुए हादसे में पिथौरागढ़ का एक युवक भी शिकार हो गया है। जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर जमराड़ी गांव का रहने वाला सुरेंद्र सिंह नाइट क्लब में कुक  था और दो रोज पूर्व हादसे की चपेट में आ गया। सुरेंद्र पुत्र अमर सिंह इससे पूर्व मुंबई के होटल में कार्य कर रहा था। एक माह पूर्व ही वह गोवा गया था। सामाजिक कार्यकर्ता ललित महर ने बताया कि सुरेंद्र का विवाह हो चुका है उनकी पत्नी मनीषा खटीमा में रहती है।

उनके तीन भाई भी है। इस घटना से गांव में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हस्तक्षेप के बाद सुरेंद्र का गोवा में पोस्टमार्टम हुआ है शव को दिल्ली लाया जा रहा है, जहां से शव उनके गांव जमरानी लाया जाएगा। गांव के घाट में ही उनकी अंत्येष्टि होगी।



Share on Facebook Share on WhatsApp