एन आई एन

 

पिथौरागढ़ । सीमांत तहसील मुनस्यारी में लंबे समय से स्थाई उप जिला अधिकारी और बंगापानी में तहसीलदार की स्थाई नियुक्ति नहीं हो पाई है, जिससे क्षेत्र के लोग खासे परेशान है। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विक्रम दानू ने आज अपर जिला अधिकारी योगेंद्र सिंह के सामने समस्या रखी। 

उन्होंने क्षेत्र में खराब पड़े मोबाइल टावरों को सुचारु करने, सड़कों की हालत सुधारने, आपदा प्रभावित परिवारों को आवासीय मकान की दूसरी किस्त जारी करने, आपदा में क्षतिग्रस्त हुई दीवार, ट्राली, और संपर्क मार्गो का पुनर्निर्माण कराने की मांग की। अपर जिलाधिकारी में मांगों पर कार्रवाई का भरोसा दिया।



Share on Facebook Share on WhatsApp