एन आई एन 
पिथौरागढ़। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर आज कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मुकेश पंत ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने देश को संविधान दिया। वंचितों के लिए उन्होंने बहुत सुधार किये। पूर्व दर्जा मंत्री ने कहा कि आज संविधान खतरे में है। दबे पिछड़े वर्ग को आरक्षण से वंचित करने की साजिश की जा रही है। अधिवक्ता सुधीर चौहान और जगदीश विश्वकर्मा ने कहा कि देश को आज लोकतांत्रिक मूल्य और संविधान के साथ चलने की जरूरत है। इस अवसर पर पूर्व दर्जा मंत्री महेंद्र सिंह लुंठी, दीपक लुंठी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Pithoragarh व Uttarakhand की NEWS देखने के लिए Channel Subscribe करें। @newsindonepal
https://www.youtube.com/@newsindonepal







Share on Facebook Share on WhatsApp