एन आई एन
खेल मंत्री रेखा आर्य शुक्रवार को मुवानी पहुंची। उन्होंने शेर सिंह कार्की मेमोरियल खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के दूर दराज के क्षेत्र में खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा उत्तराखंड के हर गांव से राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के चैंपियन निकले तभी राज्य को खेल भूमि के रूप में पहचान दिलाने का सपना साकार हो सकेगा। उन्होंने कहा कि 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी भारत को मिली है सरकार यह प्रयास करेगी कि मेजबानी में उत्तराखंड की भी कुछ ना कुछ भागीदारी रहे।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, विद्यालय प्रबंधक रणजीत सिंह, सुरेश सुयाल, धीरज सिंह बिष्ट, पूर्ण चंद्र जोशी, उप जिला अधिकारी खुशबू पांडे आदि मौजूद रहे। शुभारंभ के बाद खेल मंत्री ने निर्माणाधीन खेल मैदान का निरीक्षण किया और कार्यदायी संस्था को मैदान का कार्य निश्चित समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी आज पिथौरागढ़ पहुंचे नैनी सैनी एयरपोर्ट पर भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी, महामंत्री इंदर सिंह लुंठी, मीडिया प्रभारी कवींद्र शाह आदि ने उनका स्वागत किया।