एन आई एन 
पिथौरागढ़। अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए सीमांत जिले से तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है।इनमें जिला खेल अधिकारी द्रोणाचार्य अवार्डी सम्मानित अनूप बिष्ट, शिक्षक नितिन उप्रेती और राजेंद्र खोलिया शामिल है। प्रतियोगिता आठ दिसंबर से 15 दिसंबर तक गोवा में खेली जाएगी। जिले से तीन खिलाड़ियों के चयन पर जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई, मुख्य विकास अधिकारी डॉ दीपक सैनी, मुख्य शिक्षा अधिकारी तरुण पंत, जिला खेल समन्वयक विक्रम दिगारी, उप खेल अधिकारी प्रताप बिष्ट ने खुशी जताते हुए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी है।

Pithoragarh व Uttarakhand की NEWS देखने के लिए Channel Subscribe करें। @newsindonepal
https://www.youtube.com/@newsindonepal







Share on Facebook Share on WhatsApp