एन आई एन 
पिथौरागढ़। जनवरी 2021 में स्मैक के साथ पकड़े गए दो युवाओं को आज विशेष सत्र न्यायाधीश शंकर राज ने सजा सुनाई। नगर के सिनेमा लाइन क्षेत्र निवासी पारस बोरा से पुलिस ने 5.6 ग्राम और लिंक रोड में रहने वाले मनीष सिंह रौतेला से 10.4 ग्राम स्मैक बरामद की थी। विवेचना के बाद मामला न्यायालय के समक्ष रखा गया। विशेष सत्र न्यायाधीश शंकर राज ने सभी पक्षों को सुनने के बाद दोनों युवकों को दोषी पाया। पारस बोरा को एक वर्ष के कारावास और ₹10000 अर्थदंड तथा मनीष सिंह को 5 वर्ष के कारावास और ₹30000 अर्थदंड की सजा सुनाई गई। इस मामले में पैरवी जिला शासकीय अधिवक्ता प्रमोद पंत ने की।

Pithoragarh व Uttarakhand की NEWS देखने के लिए Channel Subscribe करें। @newsindonepal
https://www.youtube.com/@newsindonepal







Share on Facebook Share on WhatsApp