एन आई एन पिथौरागढ़ नगर के रामलीला मैदान में चल रहे आठू महोत्सव में बुधवार को एशियन एकैडमी, मानस एकेडमी, मल्लिकार्जुन स्कूल सहित तमाम स्कूलों के बच्चों ने झोड़ा चांचरी गायन के साथ ही खेल लगाएं। बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गई। कार्यक्रम में ऐणकथा प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।
आयोजन में पहुंची महिलाओं ने खेल लगाकर चार चांद लगाए। कार्यक्रमों का संचालन कैप्टन दीवान सिंह बल्दिया, जन कवि जनार्दन उप्रेती ने किया। इस अवसर पर आयोजन समिति के भूपेंद्र सिंह माहरा, शिवराज सिंह अधिकारी आदि मौजूद रहे।