एन आई एन 

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत ने आज कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड चौतरफा विकास कर रहा है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में होने वाली परीक्षाओं को नकल विहीन बनाकर 25000 लोगों को सरकारी नौकरी दी गई है। खनन का राजस्व 300 करोड़ से बढ़कर 1400 करोड रुपए हो गया है,जो प्रदेश के विकास में काम आ रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अब तक के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री साबित हुए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के विकास को लेकर ठोस प्रयास कर रहे हैं जिनके परिणाम धरातल पर नजर आ रहे हैं वार्ता के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी, जिल महामंत्री डीडी जोशी, जिला महामंत्री इंद्र सिंह लुंठी, उमेश महर, महेश पाठक, मीडिया प्रभारी कवींद्र शाह आदि मौजूद रहे।

Pithoragarh व Uttarakhand की NEWS देखने के लिए Channel Subscribe करें। @newsindonepal
https://www.youtube.com/@newsindonepal







Share on Facebook Share on WhatsApp