एन आई एन

पिथौरागढ़। न्याय पंचायत धारचूला देहात में आज मैथ्स विजार्ड और स्पेल जीनियस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। न्यायिक पंचायत समन्वयक जगदीश प्रसाद के संचालन में आयोजित मैथ्स विजार्ड प्रतियोगिता में पूर्वी गंडी ने पहला स्थान प्राप्त किया। स्पेल जीनियस प्रतियोगिता में तमन्ना रोकाया विजयी रही। विजेताओं को न्याय पंचायत समन्वयक ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता संचालन में वीर सिंह, महेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, पूरन सिंह, पुष्पा, सुरेंद्र कुमार आदि ने सहयोग दिया।

Pithoragarh व Uttarakhand की NEWS देखने के लिए Channel Subscribe करें। @newsindonepal
https://www.youtube.com/@newsindonepal







Share on Facebook Share on WhatsApp