पिथौरागढ़ पूर्व प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक की परिणय पौध मुहिम आगे बढ़ रही है। शनिवार को टकाना निवासी दीपिका और रतवाली निवासी सौरभ ने सात फेरों के बाद परिणय पौध लगाया। दीपिका ने परिणय पौध अपनी माता मुन्नी पांडे और पिता हरिकृष्ण पांडे को सौंपा। दीपिका के माता-पिता ने कहा कि वह इस पौधे की देखभाल अपनी बिटिया की तरह करेंगे। इस अवसर पर दिनेश जोशी, रमेश जोशी, तनुजा जोशी, मदन मोहन गुरु रानी, कलावती गुरु रानी, सूरज गुरु रानी, योगेश पाठक, शैलजा पाठक, अपेक्षा पाठक आदि मौजूद रहे।

Pithoragarh व Uttarakhand की NEWS देखने के लिए Channel Subscribe करें। @newsindonepal
https://www.youtube.com/@newsindonepal







Share on Facebook Share on WhatsApp