एन आई एन,
पिथौरागढ़। ग्राम पंचायत रोड़ी की आपदा से क्षतिग्रस्त पीएमजीएसवाई सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर ग्राम प्रधान कंचन रोरियाल ने सोमवार को जनता दरबार में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सड़क की स्थिति में शीघ्र सुधार की मांग की।
उन्होंने कहा कि सड़क क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों, बच्चों, बुजुर्गों, किसानों और मरीजों को आवागमन में परेशानी हो रही है। प्रधान ने कहा कि जनसमस्या के समाधान के लिए अधिकारियों के समक्ष लगातार आवाज उठाई जाएगी। इस दौरान प्रधान संगठन विण ब्लॉक और क्षेत्र के प्रधानों के सहयोग के लिए आभार जताया गया।