एन आई एन,

पिथौरागढ़। वेतन पेंशन नियमितीकरण को मांग को लेकर एक्टू से संबंध आशा वर्कर यूनियन ने आज टकाना रामलीला मैदान में जोरदार प्रदर्शन कर धरना दिया। आशाओं ने कहा कि विभिन्न मांगों को लेकर 1 सितंबर से हर मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला चिकित्सालय आदि में धरना प्रदर्शन का निर्णय लिया गया है। 

आशाओं ने कहा कि उन्हें तमाम जिम्मेदारियां दी जा रही है लेकिन सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं दिया जा रहा है सरकार उन्हें कर्मचारी तक मानने को तैयार नहीं है। आशाओं ने कहा कि जल्द उनकी मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में रूपा बिष्ट, नमिता भट्ट, नंदी देवी , लक्ष्मी देवी, मंजू चंद, उर्मिला सौन, गीता खड़का, आदि शामिल रहीं। सभा को भाकपा माले नेता गोविंद कफलिया ने भी संबोधित किया।







Share on Facebook Share on WhatsApp